क्या बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी ?

हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने से मना करने के ठीक बाद वो बीजेपी नेता मनोज तिवारी से मिलने पहुंची. रविवार देर शाम सपना चौधरी मनोज तिवारी के आवास पर पहुंची और साथ में डिनर भी किया. इस मीटिंग की पुष्टि मनोज तिवारी के सलाहकार नीलकांत बक्शी ने की है.

मनोज तिवारी से इस मुलाक़ात के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि सपना बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

दरअसल, सपना चौधरी और प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी और यह दावा किया जा रहा था कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

लेकिन बाद में सपना ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं. मेरी प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीरें पुरानी हैं क्योंकि उनसे अतीत में कई बार मिली हूं. ये तस्वीरें पुरानी हैं.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस की सदस्यता के लिए फार्म भरने वाली उनकी तस्वीर है तो चौधरी ने कहा कि अगर उनका पुराना साक्षात्कार चलाया जा सकता है तो उनकी पुरानी तस्वीर को नया बताकर प्रसारित क्यों नहीं किया जा सकता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *