आज देश में जनता को प्रताड़ित किया जा रहा : प्रियंका गांधी

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थीं. इस दौराम उन्होंने कई घाटों व मंदिरों का दौरा किया. प्रियंका गांधी ने आज अपनी 140 किमी की बोट यात्रा पूरी की.

इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है. मजदूरों व किसानों का कोई काम नहीं किया जा रहा है. जो भी व्यक्ति पीएम के खिलाफ आवाज उठाता है उन्हें मारा जाता है.

प्रियंका यहीं नहीं रुकी, उन्होंने मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर भी कठघड़े में खड़ा करते हुए कहा कि आज युवा के पास रोजगार नहीं है. जबकि मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था.

माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष धारण किये प्रियंका ने अपनी चुनावी रैली को आजादी का लड़ाई बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लड़ाई वाराणसी से ही लड़ी जायेगी. यह एक तरह से आजादी की लड़ाई है अगर हो सके तो हमारे उम्मीदवार को वाराणसी से जरुर जितायें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *