PM मोदी’ की डिग्री हमने आज तक नहीं देखी : राहुल गाँधी

इंफाल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस बार राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की एजुकेशन पर हमला बोला है। इंफाल में छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें अभी तक पीएम के विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं मिली है। कोई भी वास्तव में नहीं जानता है कि प्रधानमंत्री किसी विश्वविद्यालय में गए थे या नहीं। दिल्ली में एक आरटीआई दायर की गई है जिसमें पीएम की यूनिवर्सिटी की डिग्री मांगी गई है लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया है।

Rahul Gandhi interacting with students in Imphal:We still have not had access to PMs university degree.Nobody actually knows whether the Prime Minister went to a university or not. There is an RTI filed in Delhi asking for PMs university degree but it has not been responded to. pic.twitter.com/mGzwmahmxR
ANI (@ANI) March 20, 2019

आगे उन्होंने कहा कि, पीएम ने आरबीआई को दरकिनार किया और नोटेबंदी का फैसला किया। ये उनका निजी फैसला था।वहीं उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री कार्यालय को अब प्रचारमंत्री कार्यालय कहा जाना चाहिए। क्यूंकि उन्हें प्रचार करना ही पसंद है।

Rahul Gandhi interacting with students in Imphal: PM bypassed RBI&carried out demonetisation. These are just ad-hoc decisions he takes. Instead of calling it the Prime Ministers Office,it should be called the Publicity Ministers Office.Basically that is all he is interested in. pic.twitter.com/hS9OQg2D5n
ANI (@ANI) March 20, 2019

बताते चलें कि इसके पहले मंगलवार को अरुणाचल के दौरे पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो वह अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल करेगी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि बीजेपी पूर्वोत्तर के लोगों पर आरएसएस की विचारधारा थोपकर वहां के लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक लोकाचार को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *