उत्तर प्रदेश : भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान दिया है। जसिका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि, मायावती जी ने ख़ुद रोज़ फेशियल करवाती हैं। वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। उनका सभी बाल पका हुआ है, उन्हें रंगीन कर आज भी अपने आप को मायावती जी जवान साबित करती हैं। 60 वर्ष की उम्र हो गयी, लेकिन सब बाल काले हैं।
#WATCH BJP MLA Surendra Narayan Singh: Mayawati ji khud roz facial karwati hain, vo kya humare neta ko kya shaukeen kahengi. Baal paka hua hai aur rangeen karwake ke aaj bhi apne aap ko Mayawati ji jawan saabit karti hain, 60 varsh umar ho gayi lekin sab baal kaale hain pic.twitter.com/SGRK4gZpEI
ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
इससे पहले भी विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने विवादित बयान दिया था। रेप की बढ़ती घटनाओं पर उन्होंने कहा था कि, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। यह प्राकृतिक प्रदूषण है, जिससे कोई भी अछूता नहीं है।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी मायावती भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की निशाने पर रही हैं। बीजेपी विधायक साधना सिंह ने मायावती की तुलना कतिथ तौर से किन्नरों से की थी।