भारतीय सेना ने सोमवार को महाराष्ट्र के औंध में अपने सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है. यह अभ्यास 17अफ्रीकी देशों के साथ 10दोनों तक चलेगा. जो भारत एवं अफ्रीकी महाद्वीप के बीच बढ़ते सामरिक संबंधों को दर्शाता है.
सेना ने यहां बताया कि भारतीय अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (एएफआईएनडीईएक्स) के शुरुआती संस्करण में मिस्र, घाना, केन्या, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, सुडान, तंजानिया, युगांडा, जिम्बाब्वे, बेनिन और बोत्सवाना हिस्सा ले रहे हैं.
सेना ने कहा, यह अभ्यास भाग ले रहे देशों के बीच सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान, टीम निर्माण एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनिवार्य किए गए कार्यों के आचरण में सामरिक स्तर के संचालन पर केंद्रित होगा।
भाषा