गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से राज्य से भाजपा अपने सहयोगी दलों से बातचीत में लगी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पिछले 48 घंटे में सरकार बनाने के लिए दो बार दावा पेश कर चुकी है.
गोवा भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर दोपहर दो बजे तक फैसला हो जाएगा.इसके साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह तीन बजे के बाद होगा.
Goa BJP president Vinay Tendulkar: I think everything will be clear by 2 pm. The swearing-in ceremony of Goa CM will happen today around 3 pm. pic.twitter.com/lJ3c95HAv4
ANI (@ANI) March 18, 2019
गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में उसके पास 14 विधायक है जबकि भाजपा के पास 12 विधायक हैं. जीएफपी, एमजीपी के पास तीन-तीन विधायक और तीन निर्दलीय हैं जबकि राकांपा का भी एक विधायक है.