NIA Raid: देश में इस समय अवैध रूप से रह रहे अवैध रोहिंग्याओं की संख्या बढ़ रही है। सरकार के लिए रोहिंग्या चुनौती बनते जा रहे हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और 47 दलालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दलालों पर अवैध रूप से रोहिंग्याओं को भारत में प्रवेश कराने का आरोप है।
इन राज्यों में हुई छापेमारी
जांच एजेंसी NIA द्वारा ऑपरेशन में अब तक कुल 47 दलालों और बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी त्रिपुरा से 25, असम से 5, पश्चिम-बंगाल से 5, कर्नाटक से 9, हरियाणा और तेलंगाना से एक-एक और तमिलनाडु से तीन को गिरफ्तार किया है।
नेटवर्क को खत्म करने का अभियान
पूछताछ के दौरान पता चला कि रोहिंग्याओं को दलालों-बिचौलियों द्वारा भारत में प्रवेश अवैध रूप से प्रवेश कराने का हाथ रहा है। यह घुसपैठ में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। साथ ही जांच के दौरान यह भी पता चला है कि बिचौलिए न केवल भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों ओर बल्कि मुख्य भूमि पर भी मौजूद हैं।
यही कारण है कि पुलिस ने बिचौलियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया। इसी अभियान में असम स्पेशल टास्क फोर्स ने जुलाई 2023 में ऑपरेशन शुरू कर के 10 ऐसे दलालों या बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।