बसपा – जन सेना मिलकर लड़ेंगे चुनाव : मायावती

नई दिल्ली : 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर जारी है। अभिनेता से नेता बने जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण और बसपा सुप्रीमों मायावती ने इस बात पर मोहर लगा दी है। दोनों दल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि,जन सेना और बसपा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। सीटों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।

BSP Chief Mayawati: Jana Sena and BSP will fight together in Andhra Pradesh and Telangana; seats have almost been finalized. pic.twitter.com/t7UbHOw8pn
ANI (@ANI) March 15, 2019

साथ ही जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि, हम बहन मायावती जी को हमारे देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे, यह हमारी प्रबल इच्छा है।

Jana Sena Chief Pawan Kalyan after alliance with BSP: We would like to see Behen ji Mayawati ji as the Prime Minister of our country, this is our wish and our ardent desire. pic.twitter.com/HtF17cfi4T
ANI (@ANI) March 15, 2019

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी तथा निजामाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना की पहली महिला सांसद कल्वाकुंतला कविता ने जन सेना और बसपा के गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। मुख्य मुद्दा यह होगा कि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे या वे आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्हें लोगों को इस पर स्पष्टता देनी होगी।

K Kavitha,TRS on BSP&Jana Sena alliance in Andhra Pradesh&Telangana: Its just a political stunt. Main issue will be if theyre going to fight polls independently or theyll contest polls with Chandrababu Naidu in Andhra Pradesh. Theyll have to give clarity on this to the people pic.twitter.com/knPnNLP0u0
ANI (@ANI) March 15, 2019

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीते दिनों जन सेना ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। डीएमआर शेखर आंध्र प्रदेश की अमालापुरम और अकुला सत्यानारायण राजामहेंद्रवरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाथी और गिलास का मिलन देखना दिलजस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *