नई दिल्ली : देश के अधिकतर पेट्रोल पम्पों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुस्कुराती हुई तस्वीर देखी जा सकती है। जिसमें वह प्रधानमंत्री उज्वला योजना एवं क केंद्र की ने योजनाओं का प्रचार करते नज़र आते है। इसी तस्वीर की वजह से बीजेपी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पीएम मोदी की लगी इन तस्वीरों की शिकायक करने के लिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस का आरोप है कि, पेट्रोप पंप पर पीएम की तस्वीरों का इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार आज विपक्षी दलों ने आयोग से मुलाकात की थी। इसी बैठक में कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा है कि, इन होर्डिंग्स को उतरवाने का काम शुरू हो चुका है और आज शाम तक कितनी होर्डिंग्स और बैनर हटे हैं इसकी सूचना आयोग को मिल जाएगी।
चुनाव आयोग ने यह ब्यान जारी करते हुए ये माना है कि, यह आचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए उसने शिकायत से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने चुनावों की मतदान की तिथियों को घोषणा कर दी है। जिस कारण समस्त देश में आचार संहिता नियम लागू है। जिसमें प्रचार के लिए तस्वीर वाले होर्डिंग्स बैन होते हैं।