छत्तीसगढ़ में ‘हेल्थ फॉर ऑल स्कीम’ पर राहुल का ‘सेमिनार’

रायपुर : कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार राहुल गांधी रायपुर पहुंचे हैं। यहाँ राहुल गाँधी ने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को लेकर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया तथा कार्यशाला को संबोधित किया। मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के आला नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Congress President @RahulGandhi has arrived in Raipur airport & is greeted by Chhattisgarh CM @bhupeshbaghel & Health Minister @TS_SinghDeo, ahead of his programme with healthcare professionals. pic.twitter.com/DD0uoYF1OE
Congress (@INCIndia) March 15, 2019

इस सेमीनार में राहुल गाँधी यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक, हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक संस्थान से जुड़े लोगों से के बीच इस योजना को लेकर अपनी राय रखी। यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर दौरान राहुल गांध ने कहा कि, मैं इस एटिट्यूड से नहीं आया हूं कि मेरे पास सारे सवालों का जवाब है। आप मुझसे ज्यादा जानतें हैं। हमें साथ मिल कर ये यह सुनिश्चित करना है कि नींव मजबूती से बने।

Rahul Gandhi during his interaction with healthcare professionals in Raipur: Healthcare is, in a sense, a foundation. So,weve to ensure that foundation is built firmly. Congress govt in 2019 is dramatically going to increase amount of money we put into healthcare&education pic.twitter.com/i8tGg3eKFV
ANI (@ANI) March 15, 2019

आयुष्मान भारत योजना सीमित योजना है जो बहुत सीमित संख्या में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लक्षित करती है। यह भारत के 15-20 सबसे अमीर व्यवसायियों के लिए है। इस प्रकार की योजना हम चलाने नहीं जा रहे हैं। हमारे घोषणापत्र में, हम एक स्वास्थ्य अधिकार अधिनियम पर विचार कर रहे हैं, जहाँ हम सभी भारतीयों को कुछ न्यूनतम स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देते हैं। 2019 में कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा के क्षेत्र में लगाई गई राशि को बढ़ावा देगी।

R Gandhi during interaction with health professionals in Raipur: Ayushman Bharat Scheme is limited scheme thats targeting very limited number of healthcare issues. Its handout to 15-20 richest businessmen in India.Thats not the type of scheme were going to run. #Chhattisgarh pic.twitter.com/klGqqWBfsM
ANI (@ANI) March 15, 2019

साथ ही राहुल गाँधी ने कहा कि,भारत एक ग्रामीण प्रणाली से शहरी प्रणाली में परिवर्तित हो रहा है। बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहा है। यह एक दर्दनाक बदलाव है।

#WATCH Congress President Rahul Gandhi during interaction with healthcare professionals in Raipur: India is transitioning from a rural system to urban system. There is a massive shift that is taking place. Its a traumatic shift. #Chhattisgarh pic.twitter.com/i5ZmhND9vc
ANI (@ANI) March 15, 2019

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,एक महत्वपूर्ण अवसर पर हम उपस्थित हैं. चुनाव का समय है इस बीच निमंत्रण स्वीकार करने के लिए राहुल जी का धन्यवाद करते हैं।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि,पूरी दुनिया में अपने अपने स्तर पर यूनिवर्सल हेल्थ केयर को आगे बढ़ाया है। देश में 1947 में 47000 डॉक्टर थे अभी 47 लाख डॉक्टर हैं। हालांकि अभी भी चिंता की बात है। 61 प्रतिशत देश की आजादी गंभीर बीमारी में कर्ज में डूब जाती है। ये कन्वेंशन बहुत सामयिक है, क्योंकि हम इस प्रोजेक्ट को लॉंन्च कर रहे हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हमारा लक्ष्य सभी समाज के सबसे ऊँचें तबके से लेकर, आख़री पायदान तक के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का है। कांग्रेस सरकार ने प्रतिनिधि राज्य में यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को लागू करेंगे यह संकल्प लिया है।

बताते चले कि इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ओडिशा के बरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *