लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रियंका पहली बार होंगी अधिकारिक बैठक में शामिल

अहमदाबाद, 12 मार्च (भाषा): कांग्रेस की आज दोपहर में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में आम चुनाव की रणनीति की अंतिम रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक यहां वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में आयोजित की जाएगी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक भूमिका संभालने के बाद प्रियंका पहली बार आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी।

गुजरात में 58 वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है। राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पार्टी गांधीनगर के अडालज में जय जवान, जय किसान नारे के साथ जनसभा का आयोजन भी करेगी।

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी इसी सभा के दौरान कांग्रेस में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *