उत्तर प्रदेश, बिहार और कोलकाता में वोटिंग की तारीखों को लेकर विवाद सामने आया है. कहा जा रहा है कि चुनाव की तारीखें रमजान के महीने में रखी गई हैं, जिससे रोजेदारों को वोटिंग के लिए जाने में परेशानी होगी.
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन आवैसी ने रमजान के महीने में चुनाव का समर्थन किया है और मुसलमानों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है.
A Owaisi: Muslims will definitely fast in Ramzan, they go out & lead a normal life, they go to office, even the poorest of the poor will also fast. My analysis is that this month (Ramzan) will lead to more voting percentage because one will be free from all worldly duties. (2/2) pic.twitter.com/actLqcVz0F
ANI (@ANI) March 11, 2019
रमजान में मतदान को लेकर जारी विवाद के बीच AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह विवाद पैदा कर रहे हैं. चुनाव एक बड़ी प्रक्रिया है, ये लोग मुस्लिमों को नहीं समझते हैं. एक मुसलमान होने के नाते मैं रमजान में चुनाव तारीखों का स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि हम रमजान में रोजा रखेंगे और वोट डालेंगे.