पशचिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ एक बार फिर आग उगलते हुए उन्हें मानवता के खिलाफ करार दिया है. उन्होंने हावड़ा में परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि भाजपा वाले नेता मेरा धर्म जानना चाहते हैं। मानवता मेरा धर्म है, लेकिन मैं नहीं सोचती कि वे इसे समझते हैं, क्योंकि उनके हाथ खून से रंगे हैं और वे सिर्फ हिंसा जानते हैं।
उन्होंनेकहा कि नवंबर 2016में नोटबंदी की आलोचना करने वाली वह अकेली नेता थीं। ममता ने कहा, तब से करीब दो करोड़ लोगों ने अपनी नौकरियां गवां दी हैं.. 1,200किसानों ने आत्महत्या की है।
ममता ने कहा कि पत्रकारों को सरकार से सवाल पूछने पर धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख समाचार चैनल झूठ का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा, एक फीसदी को छोड़कर दिल्ली के सभी राष्ट्रीय समाचार चैनल बिक चुके हैं, जबकि क्षेत्रीय चैनल अभी अपनी आवाज उठा रहे हैं। कोई कल्पना नहीं कर सकता कि झूठ व सच को मिलाने के लिए (मीडिया को) कितने करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस तरह से वे तथ्यों को मोड़ने की कोशिश में जुटे हैं।
उन्होंने कहा, किसी ने इतना ज्यादा डरा हुआ प्रधानमंत्री नहीं देखा है। हर किसी को एकजुट होना चाहिए और युवाओं को डरना नहीं चाहिए। उन्हें देश को बचाने की जरूरत है।