विगं कमांडर अभिनंदन की 60 घंटे बाद वतन वापसी हो चुकी है. पुरे देश भर में उनके आने की खुशी की लहर है. वही इस बीच ओडिशा के जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने विंग कमांडर अभिनंदन के जज्बे को अपनी कलाकृति के जरिये सलाम किया. ओडिशा में पुरी के समुद्री बीच पर सुदर्शन ने जांबाज पायलट अभिनंदन की आकृति बनाई.
सुदर्शन के इस कलाकारी के लिए लोग उनकी खूब तारीफ़ कर रहे है. साथ ही इस आर्ट की फोटो भी ले रहे हैं. दरअसल इससे पहले भी जब भारतीय वायुसेना ने जब एयर स्ट्राइक किया था तब भी सुदर्शन पटनायक ने विंग कमांडर अभिनंदन को अपने कलाकारी के जरिए सलाम किए थे.
बता दें कि शुक्रवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान को पाकिस्तान ने भारत के सुपुर्द किया. बाघा बार्डर से होकर विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी तय थी, लेकिन इंतजार के लम्हें खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे. इस दौरान देशभर में जश्न का माहौल रहा.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में अभिनन्दन के भारत लौटने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को अभिनंदन को रिहा कर दिया जायेगा. इमरान खान के इस घोषणा के बाद से ही पुरे देश में खुशी का माहौल है.