सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे फेक न्यूज को रोकने के लिए आईटी विभाग स्टैंड बॉय मोड पर दिख रही है. इसी कड़ी में सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसदीय समिति ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को अगले महीने पेश होने के लिए कहा है.
इस दौरान 6 मार्च को आम नागरिकों के अधिकार को ध्यान में रखते हुए, सोशल मीडिया पर फैल रहे फेक खबरों पर लगाम लगाने के लिए संसदीय समिति सभी सोशल मीडिया अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
आपको बता दें, सरकार ने पहले ही गलत ख़बर फैलाने को लेकर सभी सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल द्वारा चुनाव को प्रभानित करने की कोशीश की गई तो कंपनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.