Earthquake: नेपाल में फिर हिली धरती, सुबह भी आया था भूकंप

Earthquake: नेपाल में रविवार शाम को एक बार फिर से धरती कांपी है। भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई हैं। नेपाल में यह भूकंप शाम 5.18 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।

सुबह भी आया था भूकंप

बता दें कि, आज सुबह भी नेपाल में भूकंप आया था। सुबह 7:24 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।

16 अक्टूबर को भी हिली थी धरती

इससे पहले 16 अक्टूबर को भी नेपाल के कई हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 आंकी गई। हालांकि जानमाल की कोई हानि नहीं हुई थी।

रिक्टर पर कैसा नापा जाता है भूकंप…

0 से 1.9 सिस्मोग्राफ से जानकारी प्राप्त होती है।

2 से 2.9 बहुत कम कंपन दिखाता है।

3 से 3.9 ऐसा प्रतीत होगा मानो कोई भारी वाहन गुजरा हो।

4 से 4.9 घर में रखी वस्तुएं अपनी जगह से गिर सकती हैं।

5 से 5.9 भारी वस्तुएं और फर्नीचर भी हिल सकते हैं।

6 से 6.9 तक भवन के आधार में दरार आ सकती है।

7 से 7.9 इमारतें गिर जाएगी।

8 से 8.9 सुनामी का खतरा और तबाही आ सकती है।

9 या उससे भी ज्यादा भीषण आपदाओं में धरती के झटके साफ महसूस होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *