लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा…शाह और राहुल दोनों की अपील डरो मत

संतोष कुमार सिंह

नयी दिल्ली: संसद के विशेष सत्र लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर हुए डिबेट में गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने भी शिरकत की। दोनो ने एक दूसरे को सांत्वना दिया कि डरो मत।

दरअसल अमित शाह से पहले राहुल गांधी ने अपनी बात रखी और कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हूं, लेकिन ये अधूरा है। इतना ही नहीं राहुल ने य​ह भी कहा कि जब सांसदों को पुरानी संसद से नई संसद में ले जाया जा रहा था तो राष्ट्रपति को मौजूद होना चाहिए था।

राहुल ने विभिन्न संस्थानों में ओबीसी की भागीदारी पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि हमारे संस्थाओं में ओबीसी की भागीदारी कितनी है, मैंने इसकी रिसर्च की। सरकार चलाने वाले जो 90सेक्रेटरी हैं, उनमें से तीन सिर्फ 3ही ओबीसी से हैं। इसे जल्दी से जल्दी बदलिए। राहुल ने इसे ओबीसी समाज का अपमान करार दिया।

जब राहुल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने टोकाटाकी तो राहुल ने कहा कि डरो नहीं। देश की आजादी की लड़ाई महिलाओं ने भी लड़ी थी। महिला आरक्षण बिल पर बिल्कुल भी देरी नहीं करना चाहिए और इसे आज से ही लागू कर देना चाहिए।

हालांकि ओम बिड़ला ने इस दौरान राहुल को टोकते हुए कहा- मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि सदन में सभी सदस्य बराबर हैं। इसलिए उन्हें डरो मत डरो मत नहीं कहें।

इसके बाद बारी अमित शाह की थी। अमित शाह ने कहा कि संविधान के संशोधित करने वाले 128वें संशोधन पर बात करने के लिए मैं यहां खड़ा हूं। ये कहते ही विपक्ष का हंगामा शुरू कर दिया। इस पर शाह मुस्कुराते हुए राहुल गांधी की तरह बोले- डरो मत।

गृहमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को युग बदलने वाला विधेयक करार दिया और कहा कि कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। कल नए सदन का पहली बार श्री गणेश हुआ, कल गणेश चतुर्थी थी और पहली बार कई सालों से लंबित पड़े बिल को पास किया गया। देश में एससी-एसटी के लिए जितनी सीटें आरक्षित हैं, उनमें से भी 33प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

कुछ लोगों के लिए महिला सशक्तीकरण चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है, लेकिन मेरी पार्टी और मेरे नेता मोदी के लिए यह मुद्दा राजनीति नहीं, बल्कि मान्यता का मुद्दा है। मोदी ने ही भाजपा में महिलाओं को पार्टी पदों पर 33प्रतिशत आरक्षण दिलाया। साथ ही अमित शाह ने प्रधानमंत्री के पूरे सफर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता ने मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री बनाया। 30साल बाद उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई।उस समय उनके खाते में जितना भी पैसा था, उन्होंने वर्ग 3के कर्मचारियों और बेटियों के खाते में अपना पैसा भेज दिया था।

आज दुनियाभर में विमान उड़ाने वाली महिलाओं की संख्या 5% है। भारत की इन महिलाओं की संख्या 15% है। यही महिला सशक्तीकरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *