Pakistan JUI-F Meeting Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) की बैठक में बम धमाका हो गया। जिसमें अब तक 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए। दर्जनभर से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि ये धमाका (JUI-F) के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाकर किया गया है। विस्फोट दुबई मोड़ के पास हुआ। पुलिस और बचाव कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक50 लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिए हैं। डीआईजी मालाकंद का कहना है कि विस्फोट कैसे हुआ है इस बारे में अभी फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। विस्फोट को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि बाजौर में जेयूआई-एफ सम्मेलन में विस्फोट की खबरें चिंताजनक हैं और उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ की।
यह जिहाद नहीं आतंकवाद- हमदुल्ला
जेयूआई-एफ (JUI-F) नेता हाफिज हमदुल्ला का कहना है कि उन्हें भी आज सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए। मुझे जो रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार 50 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं। मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं और इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है।