Opposition Alliance: गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखना पड़ा भारी, चुनाव आयोग में 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Opposition Alliance INDIA Update: विपक्षी दलों को गठबंधन का नाम INDIA रखना भारी पड़ा है। 26 विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।विपक्ष ने मंगलवार 18जुलाई को गठबंधन का नाम INDIA रखा था। आगामी आम चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन बनाया था।

गठबंधन के नाम की घोषणा के बादकई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि देश के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जा सकता। अब तक मामले में 2 शिकायती पत्र सामने आए हैं। एक महाराष्ट्र में बीजेपी नेतृत्व से और दूसरा नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (NAY) से।

बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र बीजेपी नेता और वकील आशुतोष दुबे ने विपक्ष द्वारा अपने गठबंधन का नाम INDIA रखने के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत मेंदुबे ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस मामले में आपके हस्तक्षेप से हमारे राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने और उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी जिन पर हमारा देश खड़ा है।

इंडिया नाम रखना देश का अपमान

चुनाव में अगर पार्टी जीतती है, तो लोग कहेंगे कि भारत जीत गया है। अगर पार्टी हार गई तो लोग कहेंगे इंडिया हार गई। इससे राष्ट्रीय अपमान की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने जो पत्र साझा किया है उसमें लिखा है, इस कार्रवाई से व्यापक असंतोष पैदा हुआ है और इसे राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए हमारे देश के नाम का शोषण करने के एक जानबूझकर किए गए प्रयास के रूप में देखा जाता है, जो मेरा मानना ​​है कि यह देश का अपमान है।

आगे उन्होंने कहा, राजनीतिक दल गठबंधन के लिए नाम चुन सकते हैं लेकिन वे हमारे राष्ट्र की गरिमा और अखंडता को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसा करते हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे को सीधे हमारे देश के नाम के साथ जोड़कर, भारत ने न केवल मौलिकता की कमी दिखाई है, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे हमारे राष्ट्र के नाम का उपयोग केवल सत्ता हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *