मोदी के अमेरिका दौरे से पाकिस्तान हुआ परेशान, खुफिया एजेंसियों ने आईएसआई की साजिश का किया पर्दाफाश

वाशिंगटन: आज से पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिका में पीएम का विरोध करने के लिए आईएसआई ने एक टूलकिट तैयार किया है। इस टूलकिट के तहत कई असमाजिक संगठन मिल कर भारत के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने वाले हैं।

यह बताई जा रही है साजिश

पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी ISI ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिका में सक्रिय कई खालिस्तान समर्थित संगठनो के साथ-साथ भारत के खिलाफ काम कर रहे कई समूहों के साथ बैठक की है। इसका मकसद भारत के खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम देना है।

तैयार की गई है टूलकिट

ISI ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा का विरोध करने के लिए अमेरिका में पिछले कई दिनों से सक्रिय है। आईएसआई ने भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम देने के लिए कई संगठनों को फंडिंग भी मुहैया कराई है।

इस कारण से है पाकिस्तान परेशान

अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस तरीके से आवभगत की तैयारियां की गई है उसे पाकिस्तान परेशान है भारत की बढ़ती साख पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है।

भारतीय ख़ुफ़िया एंजेसियां भी हुई सतर्क

व्हाइट हाउस मोदी की यात्रा को एक ऐसे धागे के रूप में पेश कर रहा है जो दोनों देशों के रिश्तों को बांधने का काम करेगा और उसे ऊंचाई पर ले जाएगा। इंडो-पेसिफिक के लिए व्हाइट हाउस के समन्वयक कर्ट कैंपबेल के शब्दों में कहें तो, दोनों देशों के रिश्ते भारी परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। कैंपबेल ने इसी महीने की शुरुआत में भारत की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *