REGULAR SLEEP: पूरी नींद लेने वाले वयस्कों में मृत्यु का खतरा 39% कम

-श्रुति मेहरोत्रा

नई दिल्ली: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी और पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। मेडिकल एक्सपर्ट और डॉक्टर्स हमें 7- 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। नियमित रुप से कम्पलीट नींद लेने से मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अगर एक वयस्क व्यक्ति रोज रात में पर्याप्त नींद लेता है तो उसके अंदर मृत्यु का डर कम हो जाता है।

नियमित रुप से नींद लेनें के लाभ

रिसर्च के अनुसार अनियमित और कम नींद लेने वाले वयस्कों की तुलना में नियमित और पर्याप्त नींद लेनें वाले वयस्कों में मृत्यु का खतरा 39% कम हो जाता है। स्टडी के मुताबिक नियमित रूप से पूरी नींद लेने वाले वयस्कों की हेल्थ अच्छी रहती है। वहीं नियमित रूप से रात में 7 घंटे से कम नींद लेना वाले वयस्कों का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। जिसमें वजन बढ़ना, 30 या उससे अधिक का बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट डिजीज,स्ट्रोक और डिप्रेशन शामिल है।

इसलिए जरूरी है 7-8 घंटे की नींद

रात में नियमित रुप से ली गई 7-8 घंटे की नींद आपकों पूरा दिन फ्रेश रखती है। यूं कहे तो अगर नींद 8 घंटे की गोली होती, तो पूरी खुराक नियमित समय पर, लगातार लेना फायदेमंद होता है। कम्पलीट नींद लेने के ढेरों लाभ हैं हम काफी एक्टिव महसूस करते हैं। किसी भी काम को करने में हमारा ध्यान केंद्रित होता है। हमारा दिमाग बहुत फुर्ती के साथ काम करता है। साथ ही हमारी सोचने और समझने की क्षमता भी विकसित होती है।

स्लीप शेड्यूल को बनाए रखें

सोने के लिए आठ घंटे से ज्यादा का समय न निकालें। एक स्वस्थ वयस्क के लिए कम से कम सात घंटे सोने की सलाह दी जाती है। वयस्क को अच्छी तरह सोने के लिए आठ घंटे से अधिक की आवश्यकता नहीं होती है। हर दिन एक ही समय पर सोएं और उठें।

सोने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

भूखे या पेट भरकर सोने न जाएं। विशेष रूप से, सोने के कुछ घंटों के भीतर भारी या बड़े भोजन से बचें। सोने से पहले निकोटीन, कैफीन और अल्कोहल नींद में बाधा बनती है। भले ही शराब आपको पहले नींद का एहसास करा सकती है, लेकिन बाद में यह आपको रात में नींद से जगा सकती है। आप उन आदतों को अपना सकते हैं जो बेहतर नींद ला सकती हैं। इन आसान टिप्स से शुरुआत करें।

नींद ना आए तो ये करें

यदि आप बिस्तर पर सोने जाते हैं और 20 मिनट के अंदर आपकों नींद नहीं आती है तो अपने बेडरूम से बाहर आए और खुद को रिलैक्स करें। आप अपने मन पसंद के गाने सुन सकते हैं। घर के छत पर टहल सकते हैं। या फिर कुछ मिनटों तक एक शांती वाली जगह बैठकर मैडिटेशन कर सकते हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि आप अच्छे से सांस को अंदर ले और बाहर निकालें। ऐसा करने के बाद आप को सुकून महसूस होगा और फिर आप अच्छी नींद का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *