जकार्ता: भारत आजकल चीन पर भारी पड़ रहा है। चीन को भारत ने सीधा जवाब दिया है। इस बार कारनामा भारतीय नौसेना ने कर दिखाया है। भारतीय सबमरीन आईएनएस सिंधुकेसरी इंडोनेशिया पहुंची गई है। ये पहली बार है जब साउथ चाइना सी को लेकर चीन और ASEAN देशों के विवाद के बीच भारत की कोई पनडुब्बी जकार्ता पहुंची हो।
खतरनाक हथियारों से लैस थी पनडुब्बी
3000 टन वजनी डीजल-इलेक्ट्रिक INS सिंधुकेसरी बुधवार को सुंदा खाड़ी से होते हुए जकार्ता पहुंची। भारतीय वॉरशिप अक्सर ही इंडोनेशिया और अन्य आसियान देशों का दौरा करते हैं। लेकिन पहली बार किसी सबमरीन ने खतरनाक हथियारों के साथ साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय की है।
चाइना सी को किया पार
इंडोनेशिया में भारतीय सबमरीन का पहुंचना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने साउथ चाइना सी में एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई आइलैंड बना लिए हैं और यहां अपनी सेना तैनात की है। ऐसे में भारत की सबमरीन का साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय करना चीन से मुकाबले की तैयारी दिखाता है।
यह तैनाती का कारण
इससे साफ है कि भारत ASEAN देशों की मदद कर रहा है। ये सभी अभ्यास भारत की चीन का मुकाबला करने वाली नीति का हिस्सा है। भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाएं मिलकर इंटरनेशनल मेरीटाइम सीमा में साथ मिलकर पेट्रोलिंग भी करती हैं। पिछले साल ही भारत ने इंडोनेशिया के साथ मिलकर दो बार पेट्रोलिंग की थी।