Haryana: बजट पर सीएम मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया, नौकरीपेशा वाले लोगों को दी बड़ी राहत
Haryana: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal)ने बजट 2023 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल (Amritkal) का यह पहला और क्रांतिकारी बजट है। इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखकर बजट तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि युवा,महिला,किसान,उद्यमी मजदूर सभी वर्गों को बजट का फायदा होगा। 7लाख तक कर (Tax)में छूट मध्यम और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत दी गई है।
केन्द्र से प्रेरणा लेंगे- सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखकर बजट को बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana)का बजट बढ़ाना एक अच्छा कदम है। जिससे लोगों को अब ज्यादा आवास मिल सकेंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र के बजट से प्रेरणा लेकर आने वाले वक्त में हरियाणा (Haryana Budget)की जनता के लिए बजट तैयार करेंगे। जिससे हरियाणा समृद्द और सशक्त और विकसित राज्य बन सके।
7 फीसदी रहेगी इकॉनमी- वित्त मंत्री
आपको बता दें कि, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृतकाल में यह पहला बजट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7फीसदीरहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। इस समय दुनियाभर में भारत का बढ़ा है। दुनिया इस समय भारत की अर्थव्यवस्था की ओर देख रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है।