#RepublicDay2023: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

#Republic Day 2023: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74thRepublic Day) मना रहा है। इस बार होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के दौरान देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती 23 झांकियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

अमित शाह ने संविधान निर्माताओं को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने भी समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupdi Murmu) ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान (Constitution) के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है। इससे कई अन्य देशों को प्रेरणा मिली है। प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहां कि भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है।

संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी। हम सब एक ही हैंऔर हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है। पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *