भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS Mormugao, रक्षा मंत्री बोलें- ‘सबसे शक्तिशाली युद्धपोत’

भारत और चीन के तनाव के बीच भारत की शक्ति कई गुना बढ़ी है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) में (INS Mormugao) को शामिल किया गया है। रविवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मुंबई में आधुनिक सेंसर और रडार से लैस युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंप दिया है।

शक्तिशाली युद्धपोत है INS

बता दे कि, हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच इस युद्धपोत का इंडियन नेवी में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस बेहद शक्तिशाली युद्धपोत है।इसका सेना में शामिल होना बहुत फायदेमंद साबित होगा।

भारत की समुंद्री ताकत में होगी बढ़ोतरी- सिंह

(INS Mormugao) को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि (INS) मोरमुगाओ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोत में से एक है। इससे भारत की समुद्री क्षमता में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि (MDSL) द्वारा तैयार यह युद्धपोत हमारी स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करती है।

दुश्मन नहीं कर सकता लोकेट

बता दे कि, मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर बनाए गए (INS Mormugao) में अनगिनत खूबियां हैं। इस स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर को आधुनिक युद्ध के लिए बनाया गया है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में सबसे सक्षम और आधुनिक हथियारों से लैस है।

इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी बाहरी परत को स्पेशल स्टील से बनाया गया है, ताकि दुश्मन राडार पर इसे लोकेट न कर पाए। इसके अलावा मिसाइलों के हमले का जवाब देना और कई घातक शक्तियों से बचने की भी INS में बखूबी क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *