Volkswagen Price Hike: 1 जनवरी से Taigun, Virtus और Tiguan कीबढ़ सकती है कीमत, Volkswagen ने किया ऐलान

Volkswagen Price Hike: जर्मनी की बड़ी वाहन कंपनी (Volkswagen)ने बड़ा ऐलान किया है। (Volkswagen) एक बार फिर से भारत में अपने मॉडल्स की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही है। वहीं कंपनी ने ये भी ऐलान किया है कि उनके कुछ मॉडल पर बढ़ी हुई कीमतें 1जनवरी 2023से लागू हो जाएंगी। इस समय Volkswagen भारतीय बाजार में कुल 3उत्पाद बेच रही है – टिगुआन (Tiguan), टाइगुन (Taigun), वर्टस (Virtus)।

भारत में पसंद की जाती है तीनों गाड़ियां

बता दें कि, टिगुआन (Tiguan) प्रीमियम सेगमेंट में आती है, वहीं टाइगुन (Taigun) और वर्टस (Virtus) 10लाख से लेकर 20लाख रुपए की रेंज में आती है। भारत में यह गाड़ियां काफी पसंद की जाती है।दरअसल, टाइगुन को पहले भारत में 10.50 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

वहीं, इसी दौरान टाइगुन एसयूवी (Tiguan SUV)की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते अब इसका एक्स-शोरूम प्राइस 11.55 लाख रुपए है। हालांकि कार निर्माता ने इसका खुलासा नहीं किया है कि उनके मॉडल में कितने रुपए की बढ़ोतरी होने जा रही है।

Valkswagen का नया एडिशन लॉन्च

इससे पहले कार निर्माता ने भारतीय बाजार में (Volkswagen) का नया एडिशन लॉन्च किया है। नया एडिशन यानी वॉक्सवेगन टिगुआन एक्सक्लूसिव एडिशन (Volkswagen Tiguan Exclusive Edition) को Volkswagen ने लॉन्च किया है। यह मॉडल ब्रांड का वैश्विक बेस्ट-सेलर 2.0लीटर के साथ उपलब्ध है।

वहीं, यह इंजन 320 Nm का अधिकतम टॉर्क आउटपुट और 187 hp का पीक पावर जनरेट करता है। इस इंजन के साथ DCT ट्रांसमिशन मिलता है जो कि 4मोशन टेक्नोलॉजी के कार के चारों पहिए को पावर देने का काम करता है।जिससे गाड़ी को बहुत जान मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *