विटामिन बी6 एक वॉटर सॉल्यूएबल विटामिन है, जो प्राकृतिक रूप से कई खाने वाले पदार्थों में पाया जाता है । इसे फूड सप्लीमेंट्स से भी जोड़ा जा सकता है । इस विटामिन की मदद से कई बीमारियों को होने से रोका जा सकता है और शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा को बरकरार रखने में मदद मिलती है । विटामिन बी6 से भरपूर फूड्स खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है । आइए एक नजर डालते हैं, उन चीजों पर जिसके रोजाना इस्तेमाल से Vitamin B6 की कमी को दूर किया जा सकता है ।
दूध:
गाय और बकरी का दूध स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसके जरिए विटामिन बी6 की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है, अगर शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी होगी तो आपके नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा असर पड़ सकता है ।
साल्मन:
सीफूड्स में साल्मन फिश को हेल्दी डाइट की कैटेगरी में रखा जाता है, इस फैटी फिश में विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी एडरिनल हेल्थ के लिए काफी जरूरी है । एडरिनल ग्लैंड कई अहम हॉर्मोंस का निर्माण करते हैं, जिसमें कार्टिसोल, एड्रेनलिन और एडोस्टेरोन शामिल है । इसके अलावा साल्मन मछली लो फैट डाइट है । साल्मन खाने से प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है ।
गाजर:
गाजर एक ऐसा फल है, जिसमें न्यूट्रिएंट की कोई कमी नहीं होती, एक मीडियम साइज गाजर में एक ग्लास दूध जितना विटामिन बी6 पाया जाता है । इस सब्जी को कच्चा चबाकर खाया जा सकता हैं । सलाद के तौर पर और हलवा बनाकर सेवन करना भी फायदेमंद होता है ।
पालक:
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक को हमेशा से पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, इसमें विटामिन बी6 के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसे सलाद या जूस के तौर पर सेवन करने से शरीर को काफी लाभ मिलता है ।