मध्यप्रदेश: कमलनाथ के इस्तीफे के बाद शिवराज ने घर जाकर की मुलाकात

मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आज भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है जिसमें शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. इस बीच आज शाम शिवराज ने कमलनाथ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की.

मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने से पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने अपनी एक साल, तीन महीने और दो दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा शुरुआत से ही सरकार गिराने की कोशिश में लगी हुई थी. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा. कमलनाथ ने कहा कि एक महाराज के साथ मिलकर भाजपा ने राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *