भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन से वॉक आउट किया। वहीँ रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि विपक्ष ने आज जो किया वह भारत को प्रदर्शित कर रहा है कि अगर सरकार न्यायिक औचित्य के हर पिछले हिस्से को बेचने के लिए तैयार है तो विपक्ष इसका हिस्सा नहीं होगा। इसीलिए हम इससे बाहर निकले।
बता दे कि विवादों और हो रहे हंगामा का सामना करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के शपथ के वक्त सदन में विपक्ष और कांग्रेस पार्टी ने जमकर किया हंगामा। विपक्ष ने सदन में शपथ के वक्त जमकर हंगामा किया और शेम-शेम का नारा भी लगाया और सदन से वॉकआउट कर गए।