महाराष्ट्र में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हो गया है. इसके बाद
मंगलवार को राहुल गांधी,प्रियंका गांधी एवं महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता महाराष्ट्र के मंत्रियों के साथ मुलाकात की. बता दें कि इसके बाद कांग्रेस के सभी मंत्री जल्द ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे.
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. महाराष्ट्र में 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें कैबिनेट के 25 और राज्यमंत्री के 10 पद शामिल हैं. कांग्रेस की ओर से उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री के रूप में 10 विधायकों ने शपथ लिया. इसके साथ हीअजीत पवार ने रिकार्ड बनाते हुए चौथी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.
All India Mahila Congress (@MahilaCongress) December 31, 2019