GDP ग्रोथ पर प्रियंका का सरकार पर निशाना, कहा- सभी वादे झूठे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश के ताजा आर्थिक विकास के आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को बीजेपी सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज GDP ग्रोथ 4.5% है, जिससे साबित होता है कि सारे वादे झूठे हैं.

Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 30, 2019

प्रियंका गांधी ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे और अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी. क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा.

बता दें कि जीडीपी ग्रोथ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. देश की जीडीपी सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में घटकर 4.5 फीसदी हो गई है. यह लगातार पांचवीं तिमाही में गिरावट है और 6 सालों में सबसे कम जीडीपी वृद्धि दर है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को बीजेपी सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *