केंद्र सरकार की एजेंसियां उनका फोन टेप कर रही हैं: CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार की एजेंसियां उनका फोन टेप कर रही हैं, और उनके पास इसका पूरा सबूत है. व्हाट्सएप मामले पर टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और उन्होंने दावा किया कि उनका भी फोन टेप हो रहा है.

ANI (@ANI) November 2, 2019

ममता ने कहा कि उनकी सरकार इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि सरकार निजता का उल्लंघन कर रही है. ममता ने कहा, अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं, पहले हम सोचा करते थे कि व्हाट्सएप से जासूसी नहीं की जा सकती है, लेकिन अब व्हाट्सएप को भी छोड़ा नहीं गया, मैं चाहती हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बात की जांच करवाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *