कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में, कुछ दिन तो गुजारो NCR में: शशि थरूर

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. एनसीआर मे बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने चुटकी ली है. उन्होंने एक पुराने सरकारी विज्ञापन की तर्ज पर दिल्ली का मज़ाक उड़ाया है. सांसद थरूर ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में… कुछ दिन तो गुज़ारो दिल्ली-एनसीआर में.

Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 2, 2019

दरअसल दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार पहले ही पांच नवम्बर तक सभी स्कूलों के बंद रहने का एलान कर चुकी है. वहीं पांच नवंबर तक सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगी है. पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली-एनसीआर में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा भी की है. पूरी ठंड में पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *