केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारतीय जनता पार्टी के संपर्क अभियान के तहत एथलीट मिल्खा सिंह से चंडीगढ़ में उनके आवास पर जा कर मुलाकात की और भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अभियान के तहत नामचीन हस्तियों से मिल कर केंद्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बताने के साथ ही सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है। इसी क्रम में उन्होंने मिल्खा सिंह से मुलाकात की जिसमे उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान संजय टंडन और मेयर राजेश कालिया भी मौजूद रहे। इसके बाद वह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकातमेंमिलखा सिंह से जावड़ेकर ने भाजपा की नीतियों के बारे में काफी चर्चा की।
एथलीट मिल्खा सिंह ने मेहमानों का बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने घर पर स्वागत किया। साथ में मिल्खा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बहुत खुश हूँ क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम अपने देश की सीमा के भीतर कुछ भी करने को आज़ाद हैं । मिल्खा सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर से यह भी कहा कि क्रिकेट के साथ साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए ताकि भारत बहुत सरे ओलिंपिक मेडल जीते क्योंकि यह मेरा सपना है।