चुनाव आयोग 1 सितंबर से विशेष अभियान की शुरुआत कर रहा है. इसके तहत आपको राशन कार्ड के बाद वोटर आईडी का वैरिफिकेशन होगा.निकाय और पंचायत चुनाव से पहले इस बार मतदाताओं को अपने वोटर आईडी कार्ड का भी वैरिफिकेशनकरवानाहोगा. निर्वाचन आयोग 1 सितंबर से इसकी शुरुआत करेगा.
बता दें कि अबकोई भी व्यक्ति घर बैठे इस बात की जांच कर सकता है कि उसके परिवार के कितने सदस्यों के नाम सूची में दर्ज हैं. उनके नाम की इंट्री सही तरह से हुई है या नहीं. इस नए अभियान के तहत सभी मतदाता, सूची में दर्ज मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकारियों को डिजिटल कर दिया गया है.
चुनाव आयोग का कहना है कि हर घर तक बीएलओ वैरिफिकेशन और नए नाम जोड़ने के लिए पहुंचेंगे. इसके अलावा आयोग की वेबसाईट में ऑनलाइन वैरिफिकेशनका भी आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1950 पर कॉल कर ले सकते हैं. वैरिफिकेशनके लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशनकार्ड, सरकारी या अर्धसरकारी पहचान पत्र, बैंक पासबुक, किसान पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा.