केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को नया कैबिनेट का सचिव नियुक्त किया गया है. अब वह प्रदीप कुमार सिन्हा की जगह लेंगे देश की सिविल सेना में यह सबसे शक्तिशाली पद माना जाता है. प्रधानमंत्री की अधियक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने गौबा की कैबिनेट की पद की नियुक्ति की मंजूरी दी है.
राजीव गौबा नए कैबिनेट सचिव बनने से पहले केंद्रीय में गृह सचिव थे. राजीव गौबा 1982 के झारखण्ड बैच के आईएएस के अधिकारी थे. इससे पहले वह शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त थे.
राजीव गौबा ने केंद्रीय गृह सचिव रहते हुए जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 के दौरान काफी बड़ी अहम भूमिका निभाई है. जम्मू कश्मीर के पूरे मामले में गृहमंत्री अमित शाह के साथ पूरी तैयारी की इस बड़ी कार्यवाही से पहले हालात का जायजा लेने के लिए राजीव गौबा को घाटी का दौरा करने के लिए भेजा गया.