#WarTeaser : टाइगर और ऋतिक की आमने सामने की जंग

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक एक्शन फिल्म के चर्चे काफी समय से थे. इस फिल्म का नाम वॉर है. इसका टीजर रिलीज किया गया है जिसमे ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिला.

53 सेकंड की इस क्लिप से ये साफ है कि इसमें ये दोनों एक्टर एक-दूसरे के खिलाफ हैं और उनके बीच वॉर हो रही है. इसके टीजर में जबरदस्त बाइक और कार एक्शन भी दिख रहे हैं.

इस फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं. टीज़र में वाणी बिकिनी पहने हुए बेहद हॉट लग रही हैं. वे आखिरी बार 2016 में फिल्म बेफिक्रे में नजर आईं थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन फिल्म वॉर से लोगों को जबरदस्त उम्मीदें हैं.

ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की हैं और ये 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी.

आपको बता दें कि फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *