पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे से सजी “बुर्ज खलीफा”

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा समाप्त करने के बाद एक दिन के दौरे पर यूनाइटेड अरब अमीरात आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है। फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। वहांअबू धाबी हवाईअड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में दुबई के बुर्ज खलीफा पर भारतीय तिरंगा तो लहराया ही गया। इसके साथ ही पीएम मोदी की तस्वीर भी बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित कीगई। उसके बाद भारतीय पीएम के स्वागत में लाइट से ही वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी (माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रधानमंत्री का स्वागत इस कदर किया गया है। इससे पहले भी बुर्ज खलीफा में पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था। पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर भी बुर्ज खलीफा की रौशनी में भारतीय तिरंगे को लहराया गया था।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा समाप्त करने के बाद एक दिन के दौरे पर यूनाइटेड अरब अमीरात आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है। पीएम मोदी के दौरे से पहले यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि भारत और यूएई के बीच सीईपीए समझौता नए युग को आकार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *