अयोध्या में श्रीराम मंदिर का योगी ने किया अनावरण

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि 7फीट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।

जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के 81वें जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह का भी उद्घाटन किया।

काष्ठ कला की दुर्लभ कृति है प्रतिमा

कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया गया है। बाद में लाइब्रेरी में स्थाई प्लैटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा।

15जून को धर्म संसद का आयोजन

जन्मोत्सव समारोह 14जून तक चलेगा। इसके बाद 15जून को एक धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें राम मंदिर को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, योगी कैरेबियन देशों की रामलीला यात्राअयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह मूर्तिकारों, चित्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगे।

विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री यहां के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। वह राम की पैड़ी, निर्माणाधीन भजन स्थल, अयोध्या बस स्टेशन के निर्माण कार्य और गुप्तार घाट के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *