लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम मोदी आज देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. जिसे लेकर आज दिल्ली के सियासी गलियारों में खासा हलचल है.
नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के कोने-कोने से नेता और वीआईपी अतिथियों का जमावड़ा है.
खबरों की मानें तो इस समारोह में शरीक होने के लिए बंगाल में हुए दंगा पीडितों और देश के शहीद जवानों के परिजनों को भी न्योता दिया गया है.
इसके अलावा इस पार्टी में बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह, मुंबई बी-टाउन से वेटेरन एक्टर जितेंद्र, बीजेपी नेता डीवी सदानंद देवेगौड़ा समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे.
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष गोयल, आर के सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का फोन जा चुका है। खबरों के मुताबिक एनडीए के सहयोगियों से एक-एक मंत्री बनेंगे।
शिरोमणि अकाली दल की भटिंडा से एमपी हरसिमरत कौर और आसनसोल से बीजेपी एमपी बाबुल सुप्रीयो भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इतना ही नहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की पुष्टि पर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने शाह को ट्वीट कर बधाई दी है.