आज यानि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने यूपी महागठबंधन की बात करते हुए कहा कि- मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि यूपी में बीएसपी और एसपी साथ में चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस के नजरिए से हमें कांग्रेस की विचारधारा को यूपी में और आगे ले जाना है। मैंने ज्योतिरादित्य और प्रियंका को साफ कर दिया है कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है कि बीजेपी की हार हो.
उन्होंने कहा- हमारी दूसरी प्राथमिकता है कि कांग्रेस की विचारधारा को विस्तार दिया जाए और हमारी तीसरी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव जीतना है। लेकिन विचारधारा के स्तर पर मायावती जी, मुलायम जी, ममता जी और चंद्रबाबू नायडू जी हमारे साथ हैं, वे भी नरेन्द्र मोदी को हराना चाहते हैं.
उन्होंने कहा- मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने मोदी और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हमारे संस्थानों की रक्षा की। यही हमारा मूल कर्तव्य है
आपको बता दें, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा- अगर मोदी देश के 10-15 उद्योगपतियों के खाते में पैसे डाल सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी 25 करोड़ लोगों को खाते में भी साल के 72 हजार रुपये डाल सकती है।