सैम पित्रोदा के सिख दंगों को लेकर हुआ तो हुआ वाले बयान के बाद राहुल क्या कह रहे हैं?

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का सिख दंगों पर दिया बयान हुआ तो हुआ पार्टी को टेंशन दे रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भी इस बयान पर न केवल सफाई देते दिखे बल्कि कहा कि पित्रोदा को इस बयान पर शर्म आनी चाहिए एवं उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पित्रोदा अपने बयान पर मीडिया के सामने आकर पहले ही माफी मांग चुके हैं।

राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में रैली के दौरान कहा, सैम पित्रोदा ने 1984 के बारे में बोला है, वह बिल्कुल गलत बोला है। उन्हें देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा और यही मैंने फोन करके भी बोला। मैंने पित्रोदा से कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए,आपको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि राहुल ने इससे पहले भी अपने फेसबुक पोस्ट पर पित्रोदा के इस बयान की आलोचना की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल ने कहा था कि सैम पित्रोदा ने जो कहा वह अनुचित है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सैम के बयान को निजी बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *