हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की थी जिसके बाद विपक्षियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि पीएम वोट बटोरने के लिए देश की सैन्य शक्ति का मखौल बनाया है और उनका मजाक उड़ाया है.
कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू से जुड़ा एक छोटा वीडियो शेयर करते हुए कहा, 70सालों में किसी प्रधानमंत्री ने सैन्य शक्ति की दक्षता का मखौल नहीं उड़ाया, पर मोदी ने अपनी रॉ विज़डम को सेना के पेशेवर रुख से ऊपर रखा.
रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया, आप, सेना के नाम पर वोट बटोरने में इतने लीन हैं कि सेना का ही अपमान कर दिया. शेखीबाज़ी में मोदी ने युद्धनीति का निरादर कर अक्षम्य अपराध किया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने जो विडिओ शेयर किया है उसमें पीएम मोदी कहते नजर आ रहे हैं कि कि बालाकोट एयर स्ट्राइक वाले दिन बारिश हुई थी और उन्होंने सैन्य कार्रवाई से पहले हुई बैठक में सलाह दी थी कि बादल होने का यह फायदा हो सकता है कि हम रडार से बच सकते हैं.