पुलिस की लाठीचार्ज से नहीं हुई है विजय कुमार की मौत, IPRD द्वारा जारी बयान में किया गया दावा

पुलिस की लाठीचार्ज से नहीं हुई है विजय कुमार की मौत, IPRD द्वारा जारी बयान में किया गया दावा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) द्वारा जारी भारत प्रसाद चंद्रवंशी के बयान के मुताबिक, जहानाबाद के भारतीय जनता पार्टी के शहर महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत चोट लगने से नहीं हुई है।

पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत,लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत,बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत,कौन थे विजय कुमार
पटना:बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। विजय कुमार की मौत के बाद उनके घर में तो कोहराम मचा ही है। इसके साथ ही सियासी पारा भी गर्म नजर आ रहा है। इस बीच राज्य सरकार की ओर से आईपीआरडी (Information and Public Relations Department) ने एक ऐसा बयान जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि बीजेपी नेता की मौत चोट लगने से नहीं हुई है।

दरअसल, बिहार में अब तक इसी कारण से लोगों और भाजपा राजनेताओं में आक्रोश उमड़ रहा है कि पुलिस ने बेरहमी से पीटकर विजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन राज्य सरकार की ओर से आईपीआरडी ने कथित रूप से एक प्रत्यक्षदर्शी भारत प्रसाद चंद्रवंशी का बयान जारी किया है, जिसमें विजय कुमार के मौत की वजह लाठीचार्ज में लगी चोट नहीं बल्कि कुछ और ही बताया गया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग/(IPRD) द्वारा जारी भारत प्रसाद चंद्रवंशी के बयान के मुताबिक, जहानाबाद के भारतीय जनता पार्टी के शहर महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत चोट लगने से नहीं हुई है। बल्कि लाठीचार्ज के दौरान हुई भगदड़ में गिरने से हुई है। हालांकि भाजपा नेता ऐसा मानने को तैयार नहीं है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है कि बिहार सरकार के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कराया जाएगा। वे ऐसी सरकार को छोड़ने वाले नहीं हैं।

वहीं विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गुरुवार को विधानसभा मार्च के बाद अब शुक्रवार को राजभवन मार्च किया जाएगा। विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि हमने जंगलराज को उखाड़ फेंका था। अब गुंडाराज चल रहा है, हम उसे भी उखाड़ फेंकेंगे।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मसले पर ट्वीट कर बिहार की नीतीश कुमार की सरकार को आड़े हाथों लिया है। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि,पटना लाठीचार्ज नीतीश सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश-तेजस्वी महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *