राहुल गांधी ने पीएम को राफेल पर घेरा, रक्षा मंत्री सीता रमण ने दिया जवाब

नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी से पूर्व पीएम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहे जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में हरियाणा के सिरसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को निशाने पर लिया।

अपने पिता राजीव गांधी पर दिए पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा, आपको राजीव गांधी की बात करनी है कीजिए, मेरी करनी है कीजिए…दिल खोलकर कीजिए लेकिन जनता को यह भी तो समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया।

वहीं, बीजेपी भी इस मुद्दे पर फिर वार करने से बिल्कुल नहीं चूकी। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजीव गांधी इस देश के पीएम थे, हम सबको यह मालूम है, दुर्भाग्य से उनकी हत्या कर दी गई। इसका यह मतलब नहीं कि हम उनकी सरकार के दौरान हुई भ्रष्टाचार पर बात नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *