सीएम नायब सिंह सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, उनके निस्वार्थ सेवा को बताया अमिट धरोहर

Nayab Singh Saini

(चंडीगढ़): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी की जयंती देशभर में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। मुख्यमंत्री सैनी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपने साहस, नेतृत्व और बलिदान से देशवासियों में स्वतंत्रता की भावना को जागृत किया।

स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का अतुलनीय योगदान

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भारत को मिली आज़ादी ऐसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने नेताजी की वीरता, देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा को स्वतंत्रता आंदोलन की अमिट धरोहर बताया।

‘विकसित भारत’ की प्रेरणा

सीएम सैनी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रसेवा, आत्मनिर्भरता और अटूट संकल्प के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखी जा रही है। भारत आज आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से भारत को विश्व मंच पर अग्रणी बनाया जा सकता है

बसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *