Operation Sindoor: पाकिस्तान के DGMO ने खुद फोन करके भारत से लगाई थी सीजफायर की गुहार: सरकार

operation sindoor

Operation Sindoor: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में विपक्ष के सवालों का बृहस्पतिवार को जवाब दिया। सरकार ने स्पष्ट किया कि 10 मई 2025 को पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने खुद फोन करके भारतीय समकक्ष से गोलीबारी और सैन्य गतिविधियां रोकने का अनुरोध किया था। यह अनुरोध उसी दिन स्वीकार कर लिया गया और दोनों देशों के DGMO के बीच सीधे तौर पर यह सहमति बनी थी।

विदेश राज्य मंत्री ने दिया जवाब

राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यह जानकारी दी। यह सवाल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सदस्य हारिस बीरान ने किया था, जिन्होंने पूछा था कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम वार्ता में किसी तीसरे पक्ष ने हस्तक्षेप किया था। सिंह ने दो टूक जवाब में कहा, “जी नहीं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्धविराम के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच किसी प्रकार का द्विपक्षीय समझौता भी नहीं हुआ।

अमित शाह ने कहा था-घुटनो पर आ गया था पाक

इससे एक दिन पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान कहा था, “ऑपरेशन सिंदूर किसी के कहने पर नहीं रोका गया। पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया था और वहां के DGMO ने कॉल करके कहा — ‘बहुत हो गया, अब कृपया इसे रोक दीजिए।’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *