Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती किया भर्ती

Vinod Kambli Health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विनोद कांबली का स्वास्थ्य फिर से खराब हो गया। ठाणे के अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। कांबली की देखभाल के लिए एक डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बता दें कि, हाल ही में वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे।

विनोद काबंली एक बुरी आदत की वजह से अब तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वह कई बार रिहेब भी कर चुके हैं। कांबली को ह्रदय संबंधी समस्या के अलावा और भी कई प्रकार की समस्या है। बीते दिनों वह अपने कोच रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उनका एक वीडियो सचिन तेंदुलकर के साथ काफी वायरल हुआ। जिसमें वह सचिन को अपने पास बैठाने के लिए जिद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ देर रूकने के बाद सचिन तेंदुलकर दूसरी जगह पर जाकर बैठ गए।

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने एक साथ अपना करियर स्टार्ट किया था। समय के साथ-साथ कांबली का करियर खराब आदतों के कारण गिरता चला गया। अब वह ह्रदय संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह इस समय ठाणे के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। इससे पहले भी वह कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

कांबली का इंटरनेशनल करियर

एक समय पर विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा नाम हुआ करते थे। कांबली ने अपने वनडे करियर में 104 मैच खेले और 2 शतकों 15 फिफ्टी की मदद से 2477 रन बनाए। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 106 रन था। इसके अलावा वह टेस्ट में उन्होंने करियर की शानदार शुरुआत की थी। 17 मैचों मौं 1084 रन उनके नाम के आगे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर के तौर पर दो दोहरे शतक जड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *