RLD Spokespersons Remove: राष्ट्रीय लोकदल यानि रालोद ने अपने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटा दिया। पार्टी मुखिया जयंत चौधरी के आदेश पर यह कदम उठाया गया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। इसको लेकर संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने एक विज्ञप्ति जारी की है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक प्रवक्ता ने गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर आलोचना की थी, जिसको लेकर पार्टी आलाकमान ने यह फैसला लिया है। बता दें कि, संसद के शीतकलीन सत्र के दौरान दोनों सदनों में संविधान को लेकर दो दिवसीय चर्चा हुई। 17 दिसंबर को राज्यसभा में बीजेपी की ओर से गृह मंत्री शाह ने चर्चा में भाग लिया था।
संविधान पर चर्चा के दौरान शाह ने विपक्ष पर निशाने पर लिया था और कहा था कि विपक्ष इस समय अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर चिल्ला रहा है। अगर इतना नाम भगवान का लिया होता तो कम से कम सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। हालांकि, इस बयान को विपक्षी पार्टियों ने एडिट करके सोशल मीडिया पर चलाया था।
Read Also: UP: पीलीभीत में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पंजाब में पुलिस चौकी पर किया था हमला
जिसको लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। बीजेपी को अंबेडकर विरोधी बताया था। इसी बयान को लेकर रालोद के प्रवक्ता ने बीजेपी नेता शाह की आलोचना की थी। जिसको लेकर पार्टी आलाकमान की ओर से सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया गया है। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने प्रवक्ताओं को हटाने के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।