Ind vs Aus Adelaide Test Live Update: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 337 पर ऑलआउट, 157 रनों की मिली बड़ी बढ़त, भारत को दोहरा झटका

Ind vs Aus Adelaide Test Live Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की बड़ी बढ़त मिली है। भारत की पहली पारी 180 रनों पर ढेर हो गई थी और जवाब में कंगारू टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 337 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत को एक झटका लग चुका है। ओपनर केएल राहुल 7 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का आधार ट्रेविस हेड बने। हेड ने 141 गेंदों पर वनडे के अंदाज में 140 रनों की पारी खेली। हेड के अलावा मार्नस लाबुसेन 64 और मैकस्वीनी ने 39 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रनों का योगदान नहीं दे पाया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने लिए और दोनों तेज गेंदबाजों ने 4-4 विकेट झटके।

बता दें कि, इससे पहले भारत की पहली पारी 180 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन नीतीश कुमार रेड्डी 42 ने बनाए थे। इसके अलावा केएल राहुल 37 और गिल ने 31 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका और भारत 180 रनों पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क 6 ने झटके। कप्तान कमिंस और बोलैंड को दो-दो सफलताएं मिली।  

Read Also: UP: कन्नौज में दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ट्रक में जा घुसी, 8 यात्रियों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

भारत को दो झटके

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 157 रनों की बड़ी बढ़त है। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए हैं। केएल राहुल 7 रन बनाकर कप्तान कमिंस का शिकार बने तो वहीं जायसवाल स्कॉट बोलैंड को विकेट थमा बैठे। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 55 रन पर दो विकेट हो गया है। क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल मौजूद हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 102 रन से पीछे हैं।

Read Also: http://Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, 9 जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा, 17 राज्यों में कल से कोहरे का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *